कर्नाटक : कांग्रेस नेता का पार्टी से इस्तीफा, भाजपा में शामिल

बेंगलुरू, 18 मार्च (आईएएनएस)। कर्नाटक में कांग्रेस नेता ए.मंजू ने लोकसभा चुनाव के लिए जनता दल (सेकुलर) से गठबंधन करने के मुद्दे पर पार्टी से इस्तीफा दे दिया।

मंजू ने राज्य कांग्रेस प्रमुख दिनेश गुंडू राव को 17 मार्च को लिखे पत्र में कहा, “कांग्रेस में उठाए गए हालिया कदम, खासकर के जद (एस) के साथ गठबंधन एक अनर्थकारी कदम है।”

मंजू रविवार को हासन जिले में भाजपा में शामिल हो गए।

वह जिले से तीन बार विधायक रहे हैं और पूर्व पशुपालन व मत्स्यपालन मंत्री भी रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493