कर्नाटक की 14 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी (लीड-1)

बेंगलुरू, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। कर्नाटक में पहले चरण के चुनाव के तहत मध्य और दक्षिणी क्षेत्रों के 14 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में गुरुवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी है।

एक चुनाव अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह 7 बजे से 14 संसदीय सीटों के लिए 30,164 बूथों पर मतदान जारी है।”

उडुपी-चिकमगलुर, हसन, दक्षिण कन्नड़, चित्रदुर्गा (एससी), तुमकुर, मांड्या, मैसूर, चामराजनगर (एससी), बेंगलुरू ग्रामीण, बेंगलुरू उत्तर, बेंगलुरू मध्य, बेंगलुरू दक्षिण, चिक्कबल्लापुर और कोलार(एससी) निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान जारी है।

पहले चरण के तहत 2.67 करोड़ मतदाताओं में से 1.35 करोड़ पुरुष और 1.32 करोड़ महिला मतदाता शामिल हैं, जो 14 सीटों के लिए 15 महिला प्रत्याशी और 133 निर्दलीय प्रत्याशियों समेत 241 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।

अधिकारी ने कहा, “1.54 लाख से ज्यादा चुनाव कर्मी 14 सीटों के लिए हो रहे मतदान के लिए सभी मतदाता केंद्रों पर तैनात हैं। इसी के साथ निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए 38,597 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।”

अधिकारी ने कहा, “केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की पांच कंपनियों को संवेदनशील और अति-संवेदनशील मतदान केंद्रों पर तैनात किया गया है।”

राज्य के पश्चिमी और उत्तरी क्षेत्रों की शेष 14 संसदीय सीटों पर 23 अप्रैल को मतदान होगा।

इन सभी 28 सीटों पर वोटों की गिनती 23 मई को होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493