कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री धरम सिंह का निधन

बेंगलुरू, 27 जुलाई (आईएएनएस)। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एन. धरम सिंह का गुरुवार को यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 80 साल के थे।

बेंगलुरू, 27 जुलाई (आईएएनएस)। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एन. धरम सिंह का गुरुवार को यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 80 साल के थे।

उनके परिवार में पत्नी, दो बेटे और एक बेटी हैं।

एम. एस. रामैया अस्पताल के एक प्रवक्ता ने आईएएनएस को बताया, “सिंह का गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में दिल का दौरा पड़ने के बाद सुबह 11.54 बजे निधन हो गया। “

पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे सिंह सांस लेने में दिक्कत के चलते अस्पताल में भर्ती थे।

छह दशक से ज्यादा समय से कांग्रेस के नेता रहे सिंह, दक्षिण भारतीय राज्य में जनता दल-सेक्युलर के साथ गठबंधन सरकार में 28 मई 2004 से तीन फरवरी 2006 तक मुख्यमंत्री रहे।

सिंह 2009 से 2014 तक बीदर लोकसभा क्षेत्र से सांसद रहे और राज्य के उत्तरी जिले कलाबुरगी के जेवारगी विधानसभा क्षेत्र से सात बार विधायक चुने गए।

25 दिसंबर 1936 को जन्मे सिंह एक राजपूत थे। वह 1999-2004 तक सत्तारूढ़ दल की राज्य इकाई के अध्यक्ष भी रहे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493