कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने बेंगलुरू में राष्ट्रीय ध्वज फहराया

बेंगलुरू, 15 अगस्त (आईएएनएस)। कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच.डी. कुमारस्वामी ने 72वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बुधवार को यहां तिरंगा फहराया।

कुमारस्वामी के साथ इस अवसर पर शहर के मध्य में स्थित फील्ड मार्शल मानेकशॉ परेड मैदान में लगभग 8,000 लोग मौजूद थे।

बदली के बीच सेना के हेलीकॉप्टर ने मंच पर गुलाब की पंखुड़ियां बरसाईं जहां मुख्यमंत्री और कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

गार्ड ऑफ आनर लेने के बाद कुमारस्वामी ने एक खुली जीप में मैदान का चक्कर लगाया और सशस्त्र बलों, राज्य रिजर्व पुलिस, राष्ट्रीय कैडेट कोर, भारत स्काउट और गाइड के बटालियनों का अभिवादन किया।

मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस का भाषण कन्नड़ में दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493