कर्नाटक के लोकायुक्त पर चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार (लीड-1)

बेंगलुरु, 7 मार्च (आईएएनएस)। कर्नाटक के लोकायुक्त न्यायमूर्ति पी. विश्वनाथ शेट्टी पर बुधवार अपराह्न एक शख्स ने उनके कार्यालय में चाकू से हमला कर दिया। राज्य के गृह मंत्री रामालिंगा रेड्डी ने यह जानकारी दी।

आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

रेड्डी ने मीडिया को बताया कि पुलिस कमिश्नर टी. सुनील कुमार ने उन्हें बताया कि शेट्टी को एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। वह खतरे से बाहर हैं।

रेड्डी ने कहा कि पुलिस हमले के पीछे का कारण और यह हमला कैसे हुआ, इसकी छानबीन कर रही है।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “आरोपी को पकड़ लिया गया है।”

शेट्टी का हाल जानने के लिए मुख्यमंत्री सिद्धारमैया अस्पताल गए। उन्होंने कहा, “चिकित्सकों ने कहा कि वह खतरे से बाहर हैं।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमलावर ने कार्यालय में घुसने के बाद शेट्टी पर कई बार चाकू से वार किए।

आरोपी की पहचान तेजराज शर्मा के रूप में हुई है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

सिद्धारमैया ने कहा कि पुलिस इस बात की भी जांच करेगी कि क्या लोकायुक्त के कार्यालय में सुरक्षा में कोई लापरवाही बरती गई थी।

शेट्टी (73) इससे पहले कर्नाटक उच्च न्यायालय में न्यायमूर्ति रह चुके हैं और वह सर्वोच्च न्यायालय में भी प्रैक्टिस कर चुके हैं। जनवरी 2017 में उन्होंने कर्नाटक के लोकायुक्त का कार्यभार संभाला।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493