कर्नाटक के 10 जिलों में बारिश के आसार

बेंगलुरू, 27 मई (आईएएनएस)। कर्नाटक के 10 जिलों में बुधवार को बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के दक्षिण कन्नड़, उडुपी, बेलागवी, हवेरी, बेंगलुरू, चिक्कमगलुर, कोडागु, कोलार, शिवमोगा और तुमाकुरु में आज बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के अधिकारी ने कहा कि बेंगलुरू में बुधवार को आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं और गरज के साथ बौछार पड़ सकती है।

राज्य में बुधवार को न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। वातावरण में 50 प्रतिशत आद्र्रता रहने की उम्मीद है।

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से थोड़ा कम 32.2 डिग्री सेल्सिय दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान समान्य से थोड़ा अधिक 22.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

गुलबर्गा में मंगलवार को राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा बीजापुर में अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस और रायचुर में 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493