कर्नाटक : चालक आत्महत्या मामले में अधिकारी गिरफ्तार

बेंगलुरू, 11 दिसंबर (आईएएनएस)। कर्नाटक के राजस्व अधिकारी भीमा नायक को अपने चालक को आत्महत्या के लिए उकसाने को लेकर रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। चालक ने अधिकारी पर खनन कारोबारी जी. जर्नादन रेड्डी के 100 करोड़ रुपये कालेधन को उसके बेटी के शादी के लिए परिवर्तित करने में मदद करने का आरोप लगाया था।

मांड्या के पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार ने आईएएनएस से कहा, “चार सदस्यीय जांच दल ने उप निरीक्षक रवि कुमार की अगुवाई में नायक को उसके दूसरे चालक मोहम्मद के साथ उसके कलबुर्गी के रिश्तेदार के घर से गिरफ्तार किया गया।”

नायक बेंगलुरु ग्रामीण में भूमि अधिग्रहण अधिकारी है।

पुलिस अधीक्षक ने कहा, “नायक और मोहम्मद को कलबुर्गी से सीआईडी द्वारा पूछताछ के लिए मांडया लाया जा रहा है। कालेधन के शोधन के आरोप होने के कारण मामला सीआईडी को हस्तांतरित कर दिया गया है।”

अपने 6 पन्नों के सुसाइड नोट में चालक के.सी. रमेश (31) ने नायक पर रेड्डी के कालेधन को नवंबर में हुई बेटी की शादी में सफेद करने में मदद का आरोप लगाया है। चालक रमेश ने मांड्या जिले के मद्दुर में मंगलवार को एक लॉज में जहर खा लिया था।

सुसाइड नोट में यह भी दावा किया गया कि नायक ने 8 नवंबर को 500 और 1,000 रुपये के नोटों को अमान्य किए जाने के बाद कालेधन के शोधन में 20 फीसद रेड्डी से लिया। रमेश ने कहा कि उसे मारने की धमकी की वजह से मजबूरन अपनी जान देनी पड़ रही है, क्योंकि वह जानता है कि रेड्डी ने कैसे कालेधन को बदला।

रमेश के भाई के.सी. महेंद्र के 7 दिसंबर को किए गए आत्महत्या के उकसावे की शिकायत के बाद से नायक फरार था। यह एफआईआर रमेश के लॉज से मिले रुपये के आधार पर दी गई थी।

राज्य में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंत्री जनार्दन रेड्डी ने अपनी बेटी ब्राहमणी (21) की शादी हैदराबाद के अमीर व्यापारी राजीव रेड्डी (23) से बंगलौर पैलेस में की। इसमें 500 करोड़ रुपये खर्च किए गए। जनार्दन रेड्डी साल 2008 से 2011 तक मंत्री रहे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493