कर्नाटक : भाजपा 21, कांग्रेस, जद-एस 2-2 सीटों पर आगे (लीड-2)

बेंगलुरू, 23 मई (आईएएनएस)। लोकसभा चुनाव की गुरुवार को हो रही मतगणना में कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 21 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि कांग्रेस और जनता दल-सेकुलर (जद-एस) दो-दो सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

हालिया आंकड़ों के अनुसार, भाजपा बगलकोट, बेंगलुरू उत्तर, बेल्लारी (अनुसूचित जनजाति), बीदर, बीजापुर (अनुसूचित जाति), चिकबल्लापुर, चिक्कोडी, चित्रदुर्गा (अनुसूचित जाति), दक्षिण कन्नड़, दवंगेरे, धारवाड़, गुलबर्ग, हवेरी, कोलार (अनुसूचित जाति), कोप्पल, मैसुरू, रायचूर (अनुसूचित जनजाति), शिमोगा, तुमकुर, उडुपी-चिकमंगलुर और उत्तर कन्नड़ सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

कांग्रेस बेंगलुरू ग्रामीण और बेंगलुरू सेंट्रल तथा जद-एस हसन और मांड्या में बढ़त बनाए हुए है।

भाजपा के जो प्रमुख उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं, उनमें केंद्रीय मंत्री डी.वी. सदानंद गौड़ा बेंगलुरू उत्तर में, अनंत कुमार हेगड़े उत्तर कन्नड़ में, प्रहलाद जोशी धारवाड़ में, शोभा करंदलाजे उडुपी-चिकमंगलूर में और बी.वाई. राघवेंद्र शिमोगा में बढ़त बनाए हुए हैं।

जद-एस प्रमुख एच.डी. देवगौड़ा के दो पोते- निखिल कुमारस्वामी और प्रज्वल रेवन्ना प्रतिष्ठित मांड्या और हसन सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493