कर्नाटक: मुख्यमंत्री का ऐलान,1 नवम्बर तक जमा करें अवैध हथियार,कोई केस नहीं होगा दर्ज

बेंगलुरु-कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने बिना लाइसेंस वाले और अवैध हथियार रखने वालों को हथियार जमा करने की चेतावनी दी है। स्वेच्छा से हथियार जमा करने पर केस नहीं होगा, लेकिन इसके बाद सख्त कार्रवाई होगी। सरकार लाइसेंस प्रक्रिया आसान करने फैसला करेगी।
कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने शुक्रवार को लोगों से कहा कि जिनके पास बिना लाइसेंस वाले हथियार हैं। वे उन्हें 1 नवंबर तक जमा कर दें। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसा न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यहां ‘राष्ट्रीय वन शहीद दिवस’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जो लोग अपनी मर्जी से अवैध हथियार जमा करेंगे। उनके खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया जाएगा। शिवकुमार ने कहा, ‘बिना लाइसेंस वाले और अवैध हथियारों को 1 नवंबर तक सरकार के पास जमा कर देना चाहिए। वरना, सख्त कार्रवाई की जाएगी। अगर लोग 1 नवंबर के बाद भी ऐसे हथियार अपने पास रखते हैं, तो सरकार उनका पता लगाएगी। हमें पता चल जाएगा कि वे हथियार किसके पास हैं। उन्हें कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।’

About Dharm Path

Leave a Reply


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493