बेंगलुरू, 27 जून (आईएएनएस)। मौसम विभाग ने सोमवार को कर्नाटक के अंदरूनी दक्षिणी हिस्सों एवं तटीय इलाकों में अगले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश होने की संभावना जताई। राज्य में दक्षिण-पश्चिम मानसून जबर्दस्त रूप से सक्रिय है।
यहां मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “पूरे राज्य में मानसून के जोर पकड़ने से तटीय इलाकों, मलनाड के वेस्टर्न घाट और दक्षिण एवं उत्तर अंदरूनी क्षेत्रों के कई हिस्सों में भारी से लेकर बहुत ज्यादा बारिश हुई है।”
सुबह में तटीय आंध प्रदेश से दूर बंगाल की पश्चिम मध्य खाड़ी में बेहद कम दबाव का क्षेत्र बनने से पूरे कर्नाटक में अगले 48 घंटों के दौरान मानसून के लिहाज से परिस्थितियां अनुकूल हैं।
राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान दक्षिण अंदरूनी एव उत्तर अंदरूनी क्षेत्रों सहित तटीय इलाकों के अधिकांश क्षेत्रों में झमाझम बारिश हुई। उडुपी व मनकी में 60 मिलीमीटर, कुंडापुर व अगुम्बे में 50 मिलीमीटर ओर मैंगलूर, बनत्वाल, मनी एव शिरली में 40 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
बेंगलुरू में सोमवार को शाम या रात होते-होते तेज हवाओं के साथ हल्की या सामान्य बारिश की एक-दो फुहारें पड़ने का अनुमान है।
बेंगुलरू शहर में रविवार को न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं, सोमवार को न्यूनतम तापमान 20 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath