कर्नाटक में आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे सिद्दारमैया

बेंगलुरु : कर्नाटक के मनोनीत मुख्यमंत्री सिद्दरमैया के अलावा मनोनीत उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार व आठ अन्य मंत्री भी शनिवार को बेंगलुरु में शपथ लेंगे. शपथ ग्रहण समारोह राज्य की राजधानी के कांटेरावा स्टेडियम में दोपहर 12.30 बजे होगा. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शनिवार को कहा कि मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री सहित आठ विधायक मंत्रीपद के लिए शपथ लेंगे. मैं भी उसमें शिरकत के लिए वहां जा रहा हूं. यह खुशी की बात है कि कर्नाटक में नई सरकार, मज़बूत सरकार आई है. इससे कर्नाटक का विकास होगा और साथ ही देश में अच्छा माहौल बनेगा. एआईसीसी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने समारोह के लिए 19 समान विचारधारा वाले दलों के नेताओं को आमंत्रित किया है. इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए कांग्रेस के तीनों मुख्यमंत्री भी बेंगलुरु पहुंच चुके हैं.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493