कर्नाटक में कुछ जगहों पर बारिश के आसार

बेंगलुरू, 7 जुलाई (आईएएनएस)। कर्नाटक में मंगलवार को कुछ जगहों पर बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने कहा कि राज्य के तटीय क्षेत्र और कुछ अंदरूनी हिस्सों में बारिश होगी।

आधिकारियों ने कहा कि बेंगलुरू में मंगलवार को आंशिक रूप से बदली रहेगी। सोमवार को कोई बारिश दर्ज नहीं की गई।

अधिकारियों ने कहा कि बेंगलुरू में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने की संभावना है।

वहीं एक दिन पहले यानी सोमवार को बेंगलुरू में न्यूनतम तापमान 19.3 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

वातावरण में 80 फीसदी आद्र्रता दर्ज की गई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493