कर्नाटक में गणतंत्र दिवस का जश्न (लीड-1)

बेंगलुरू, 26 जनवरी (आईएएनएस)। कर्नाटक ने शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच धूमधाम से 69वां गणतंत्र दिवस मनाया।

कर्नाटक के राज्यपाल वजूभाई वाला ने इस अवसर पर सैम मानेकशॉ स्थल पर तिरंगा फहराया।

इस अवसर का जश्न मनाने और अद्भुत मार्च पास्ट को देखने के लिए महिलाओं और और बच्चों सहित करीब 10,000 लोग यहां मौजूद थे। सेवाओं के तीनों दल थल सेना, नौसेना एवं वायु सेना के अलावा राज्य और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) और भारत स्काउट एवं गाइड के लड़कों और लड़कियों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया।

हिंदी में सभा को संबोधित करने से पहले गार्ड ऑफ ऑनर के लिए वह खुली जीप में विशाल मैदान गए और मंच से सशस्त्र बलों की सलामी ली।

इस अवसर पर राज्यपाल, गणमान्य लोगों और जनता को बधाई देने के लिए एक सैन्य हेलीकॉप्टर ने स्थल पर गुलाब की पंखुड़िया बरसाई।

इस अवसर पर राज्य के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, कैबिनेट मंत्री, सांसदों, शहर के मेयर संपत राज और राज्य के कई अधिकारी उपस्थित थे।

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने राज्य के लोगों को भी बधाई दी।

सेवा दल का प्रतिनिधित्व करने वाले लड़के और लड़कियों और शहर में सरकारी और सार्वजनिक स्कूलों और कॉलेजों के लगभग 3,000 छात्रों ने मार्च पास्ट में भाग लिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493