बेंगलुरू, 6 जुलाई (आईएएनएस)। कर्नाटक सरकार ने ईद-उल-फित्र के अवसर पर गुरुवार को अवकाश की घोषणा की है।
कर्नाटक स्टेट बोर्ड ऑफ एयूक्यूएएफ की ओर से जारी बयान के मुताबिक, “सेंट्रल मून कमेटी ने ईद-उल-फित्र का जश्न छह जुलाई की बजाय सात जुलाई को मनाने का फैसला किया है, क्योंकि पांच जुलाई को चांद नहीं दिखा।”
ईद के मद्देनजर गुरुवार को राज्य सरकार के कार्यालय, स्कूल और कॉलेज और सभी अन्य प्रतिष्ठान बंद रहेंगे।
हालांकि, ईद का त्योहार बुधवार को दक्षिण कन्नड़, उडुपी और उत्तर कन्नड़ जिलों सहित राज्य के तटीय क्षेत्र में पारंपरिक उल्लास और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है।
राज्य के राज्यपाल वजूभाई वाला और मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने लोगों को ईद की बधाई दी।
dharmpath.com dharmpath