कर्नाटक में दक्षिण पश्चिम मानसून मजबूत

बेंगलुरू, 11 जुलाई (आईएएनएस)। तटीय कर्नाटक में दक्षिण पश्चिम मानसून एक बार फिर मजबूत हो गया है, जबकि उत्तरी कर्नाटक में यह कमजोर बना हुआ है।

मौसम विभाग ने तटीय कर्नाटक, दक्षिणी कर्नाटक के अधिकांश स्थानों और उत्तरी कर्नाटक के कुछ दूरदराज इलाकों में बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग ने मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह दी है। कनार्टक के तटीय इलाकों में 45 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के साथ तेज हवाएं चल सकती है।

अधिकारी ने कहा कि बेंगलुरू में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थानों पर बारिश भी हो सकती है।

शुक्रवार को शहर में 17.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

बेंगलुरू में शनिवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

राज्य में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से एक डिग्री अधिक था। वहीं, न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493