बेंगलुरू, 30 जून (आईएएनएस)। कर्नाटक में दक्षिण-पश्चिम मानसून कमजोर होने की वजह से राज्य में सिर्फ कुछ ही स्थानों पर बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग के अधिकारी ने मंगलवार बताया कि बेंगलुरू में तेज हवा बहेगी और बादल छाए रहेंगे।
शहर में सोमवार को 6.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
राज्य में मंगलवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
बेंगलुरू में सोमवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath