कर्नाटक में दो विधानसभा सीटों पर उप-चुनाव 9 अप्रैल को

बेंगलुरू, 9 मार्च (आईएएनएस)। कर्नाटक के नानजांगुड़ और गुंडलुपेट विधानसभा सीटों पर नौ अप्रैल को उप-चुनाव के तहत मत डाले जाएंगे। राज्य निर्वाचन आयोग ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

निर्वाचन आयोग के अनुसार, मतगणना 13 अप्रैल को होगी।

नानजांगुड़ सीट (आरिक्षत) से कांग्रेस विधायक वी. श्रीनिवास प्रसाद ने बीते वर्ष दिसंबर में इस्तीफा दे दिया था, जबकि गुंडलुपेट सीट से विधायक रहे एच. सी. महादेव प्रसाद का तीन जनवरी को निधन हो गया।

निर्वाचन आयोग ने कहा, “उप-चुनाव के लिए अधिसूचना 14 मार्च को जारी की जाएगी। नामांकन की आखिरी तारीख 21 मार्च है। इसके बाद 22 मार्च तक प्रत्याशियों के आवेदनों की जांच की जाएगी और नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 24 मार्च है।”

68 वर्षीय श्रीनिवास प्रसाद ने सत्तारूढ़ कांग्रेस छोड़कर दो जनवरी को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री सिद्धारमैया द्वारा बीते वर्ष जुलाई में मंत्रिमंडल में किए गए फेरबदल के दौरान श्रीनिवास से मंत्रि पद छीन लिया गया था।

श्रीनिवास प्रसाद मई, 2013 तक राजस्व मंत्री रहे। वह अब भाजपा के टिकट पर नानजांगुड़ उप-चुनाव में खड़े होंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493