भोपाल, 15 मई (आईएएनएस)। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में मिली बढ़त पर भारतीय जनता पार्टी की मध्यप्रदेश इकाई में उत्साह है। भाजपा के प्रदेश कार्यालय में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। आतिशबाजी हुई और मिठाई बांटी गई।
कर्नाटक के विधानसभा चुनाव में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरी है, इससे कार्यकर्ता उत्साहित है, क्योंकि यहां कांग्रेस सत्ता में थी। भाजपा के प्रदेश कार्यालय में प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह सहित तमाम बड़े नेता पहुंचे, उन्होंने जमकर आतिशबाजी की और मिठाई बांटी। वहीं ढोल-नगाड़े की गूंज पर जमकर थिरके।
इस मौके पर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह ने कर्नाटक में मिली सफलता को भाजपा की बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश प्रगति कर रहा है। इस बात पर कर्नाटक की जनता ने भी मुहर लगा दी है।
इस मौके पर तमाम कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाया, पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाते हुए अपनी खुशी का इजहार किया।
dharmpath.com dharmpath