कर्नाटक में बारिश के आसार

बेंगलुरू, 10 जून (आईएएनएस)। कर्नाटक के ज्यादातर स्थानों में बुधवार को बारिश की हो सकती है। मौसम विभाग ने तटीय कर्नाटक और राज्य के अंदरूनी हिस्सों में बारिश और गरज के साथ बौछार पड़ने का अनुमान जताया है।

बेंगलुरू में भी बुधवार को बादल छाने और बारिश एवं गरज के साथ बौछार पड़ने की संभावना है। शहर में मंगलवार को 3.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

बेंगलुरू में बुधवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

शहर का मंगलवार को अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493