कर्नाटक में बारिश के आसार

बेंगलुरू, 18 जून (आईएएनएस)। कर्नाटक में कई स्थानों पर गुरुवार को बारिश के आसार हैं और गरज के साथ छीटे पड़ सकते हैं।

बेंगलुरू में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 28 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

मौसम विभाग ने बेंगलुरू में आसमान में बादल घिरे रहने और बारिश का अनुमान जताया है।

अधिकारियों के मुताबिक, कर्नाटक के उत्तरी सुदूरवर्ती इलाकों में दक्षिण-पश्चिम मानसून कमजोर पड़ा है।

बेंगलुरू शहर में बुधवार को 1.2 मिलीमीटर बारिश हुई, जबकि एचएएल हवाई अड्डे पर 1.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

बेंगलुरू में बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो इस मौसम का सामान्य तापमान है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493