कर्नाटक में भारी बारिश से जन-जीवन प्रभावित

बेंगलुरू, 29 अगस्त (आईएएनएस)। कर्नाटक में भारी बारिश से राज्य के तटीय जिलों में नदियों और झीलों में पानी का जलस्तर बढ़ गया है, जिससे दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार, कोडागु, दक्षिण कन्नड़ व उडुपी के तटीय जिले ‘भारी बारिश’ की चपेट में है, जहां 11.7 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

बारिश की वजह से, बेंगलुरू के ग्रामीण जिले के विजयपुरा शहर में मिट्टी के घर की छत गिर गई, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई।

विजयपुरा के पुलिस अधीक्षक ने कहा, “सोमवार तड़के घर की छत गिरने से एक दंपति और उनके बच्चे की मौत हो गई।”

बेंगलुरू के पश्चिम में 250 किलोमीटर दूर स्थित कोडागु में 11.7 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई।

कोडागु जिले के उपायुक्त रिचर्ड विन्सेंट डिसूजा ने आईएएनएस को बताया, “बारिश के कारण, जिले के स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी की घोषणा कर दी गई है।”

उन्होंने कहा, “कावेरी नदी में फिर से पानी भरने के लिए इस बारिश की बहुत जरूरत थी।”

बेंगलुरू मौसम विभाग के निदेशक सुंदर एम. मेत्री ने कहा, “राज्य में सामान्य बारिश हो रही है और इसका राज्य सरकार की क्लाउड सीडिंग (कृत्रिम रूप से बारिश कराना) परियोजना से कोई लेना देना नहीं है।”

मेत्री ने आईएएनएस को बताया, “यह बारिश जिलों में बने कम दबाव के कारण हुई है। इसका राज्य सरकार द्वारा शुरू किए गए क्लाउड सीडिंग परियोजना से कोई संबंध नहीं है।”

राज्य में बारिश की कमी के चलते राज्य सरकार ने 21 अगस्त को राज्य में बारिश कराने के लिए प्रयोग के तौर पर क्लाउड सीडिंग परियोजना ‘वर्षाधारी’ शुरू की थी। राज्य सूखे की स्थिति का सामना कर रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493