कर्नाटक में भारी बारिश

बेंगलुरू, 23 जून (आईएएनएस)। कर्नाटक में मंगलवार को कई जगहों पर भारी बारिश हुई। पूरे राज्य में दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरी तरह सक्रिय है।

एक अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि तटीय कर्नाटक में कई जगहों पर मूसलधार बारिश हुई।

जल संसाधन विभाग के अनुसार, पिछले तीन दिनों से अधिक समय से मलनाड क्षेत्र में भारी बारिश होने से राज्य में बांधों तथा जलाशयों का जल स्तर बढ़ गया है और नदियां उफान पर हैं।

मौसम वैज्ञानिक ने राज्य के अधिकांश तटीय तथा दक्षिणी हिस्सों और उत्तरी कर्नाटक के कुछ इलाकों में बारिश और गरज के साथ फुहारें पड़ने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग ने मछुआरों को समुद्र में न जाने की चेतावनी दी है।

अधिकारी ने कहा कि मौसम वैज्ञानिक ने बेंगलुरू में बदली छाने और एक या दो फुहारें पड़ने के आसार जताए हैं। वहीं, तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।

अधिकारियों ने बताया कि न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

बेंगलुरू में सोमवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 20.5 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493