कर्नाटक में वाहन पर गिरा पेड़, 5 तीर्थयात्रियों की मौत

बेंगलुरू, 22 जून (आईएएनएस)। कर्नाटक में मादिकेरी कस्बे के नजदीक एक चलते वाहन पर पेड़ गिर जाने से रविवार को पांच तीर्थयात्रियों की मौत हो गई।

पुलिस ने कोडागु जिले के मादिकरी में जारी एक बयान में कहा, “तीर्थयात्री दक्षिण कन्नड़ जिले में सुलिया के नजदीक स्थित कुक्के सुब्रमण्या मंदिर के दर्शन कर लौट रहे थे, जब रास्ते में यह दुर्घटना हुई।”

मादिकरी, बेंगलुरू से करीब 270 किलोमीटर दूर है।

इस घटना की वजह राज्य में रविवार को हुई भारी बारिश बताई जा रही है। राज्य में मानसून सक्रिय हो चुका है। तटवर्ती इलाके, मलनाड क्षेत्र, दक्षिण तथा उत्तरी सुदूरवर्ती इलाकों में रविवार को मध्य से भारी बारिश हुई।

क्षेत्रीय मौसम विभाग कार्यालय के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून का दक्षिण के सुदूरवर्ती इलाके में व्यापक असर है, जबकि यह तटीय क्षेत्र में सक्रिय हो गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493