बेंगलुरू, 20 जून (आईएएनएस)। कर्नाटक के ज्यादातर हिस्सों में शनिवार को बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।
मौसम विभाग ने बेंगलुरू में शनिवार को बादल छाने के साथ-साथ बारिश होने और गरज के साथ बौछार पड़ने का अनुमान जताया। बेंगलुरू में शुक्रवार को 5.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि यहां न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
बेंगलुरू में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath