कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू

बेंगलुरू, 12 मई (आईएएनएस)। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को कड़ी सुरक्षा एवं व्यवस्था के बीच मतदान शुरू हो गया।

एक अधिकारी ने कहा, “राज्य की 224 विधानसभा सीटों में से 222 पर सुबह सात बजे एक चरण में मतदान शुरू हो गया। इनमें से 36 सीटें अनुसूचित जाति (एससी) और 15 अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए आरक्षित हैं।”

बेंगलुरू के राजा राजेश्वरी नगर में बड़ी संख्या में मिले फर्जी मतदाता पहचान पत्रों की वजह से और भाजपा उम्मीदवार बी.एन.विजय कुमार के निधन की वजह से जयनगर सीट पर चुनाव स्थगित कर दिया गया है।

राज्य में 5.07 करोड़ मतदाता है, जिनमें से 2.62 करोड़ पुरुष और 2.5 करोड़ महिलाएं हैं। 18 से 19 आयु समूह के नए मतदाताओं की संख्या 15,42,000 है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493