बेंगलुरू, 21 जून (आईएएनएस)। कर्नाटक के उडिपी जिले में स्कूल जाते समय नौ बच्चों की उस समय मौत हो गई, जब उन बच्चों को ले जा रही वैन को सुबह एक निजी बस से टक्कर मार दी।
बेंगलुरू, 21 जून (आईएएनएस)। कर्नाटक के उडिपी जिले में स्कूल जाते समय नौ बच्चों की उस समय मौत हो गई, जब उन बच्चों को ले जा रही वैन को सुबह एक निजी बस से टक्कर मार दी।
पुलिस के एक अधिकारी ने आईएएनएस को फोन पर बताया, “17 बच्चे गंगोली (उडिपी जिले का गांव) के बाहर स्थित डॉन बास्को स्कूल जा रहे थे, उसी दौरान तेज रफ्तार आ रही विजयलक्ष्मी ट्रैवल्स की बस ने वैन को टक्कर मार दी, परिणामस्वरूप नौ बच्चों की मौत हो गई।”
अधिकारी ने कहा कि दुर्घना त्रासी गांव के पास सुबह लगभग आठ बजे घटी।
मृतकों में तीन बच्चे और छह बच्चियां शामिल हैं, जिनकी उम्र पांच वर्ष से 15 वर्ष के बीच थी। ये सभी पहली कक्षा से लेकर 10वीं कक्षा के विद्यार्थी थे।
वैन चालक, डॉन बास्को स्कूल का एक शिक्षक और आठ अन्य विद्यार्थी दुर्घटना में घायल हो गए हैं।
पुलिस ने बस चालक को गिरफ्तार कर लिया है और बस को जब्त कर लिया है। यह बस गंगोली और कुंदापुर के बीच चलती है।
पुलिस ने कहा कि बस चालक नशे में नहीं था।
dharmpath.com dharmpath