कर्नाटक : सामूहिक दुष्कर्म के लिए 4 गिरफ्तार

बेंगलुरू, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। कर्नाटक में शुक्रवार को एक कॉलेज छात्रा के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने रविवार को दक्षिण कर्नाटक के मांड्या में पांडवपुरा कस्बे से चार युवकों को गिरफ्तार किया।

मांड्या, बेंगलुरू से करीब 100 किलोमीटर दूर है।

मांड्या पुलिस अधीक्षक, भूषण गुलाब बोरासे ने आईएएनएस को बताया, “20 वर्षीया युवती ने शनिवार को स्थानीय पुलिस थाने में दुष्कर्म की एक शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद हमने आज (रविवार) सुबह चार आरोपियों को भारतीय दंड संहिता की धारा 376जी के तहत गिरफ्तार किया।”

पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में 21 से 26 साल की उम्र के बीच चार आरोपियों -कीर्ति गौड़ा, किरन गौड़ा, मोहन कुमार और मंजू- को गिरफ्तार किया।

बोरासे ने कहा, “यह घटना पांडवपुरा कस्बे के पास हुई, जहां युवती को कीर्ति बाइक पर लेकर गया था। युवती ने कीर्ति को एक परिचित बताया था और अन्य तीन आरोपी कीर्ति के मित्र थे।”

अधिकारी ने कहा कि आरोपी मंजू घटनास्थल पर मौजूद था, लेकिन उसने महिला के साथ दुष्कर्म नहीं किया।

बोरासे ने कहा कि सरकारी मांड्या अस्पताल से युवती की चिकित्सा रपट का इंतजार है।

पुलिस ने आरोपियों द्वारा इस्तेमाल की गई तीन मोटरबाइक भी जब्त कर लिए हैं।

कर्नाटक में इससे पहले तीन अक्टूबर को एक 22 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया था, जिसके बाद यह दूसरा मामला है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493