मेड्रिड, 20 जून (आईएएनएस)। स्पेन की एक क्षेत्रीय अदालत ने 1.65 करोड़ डॉलर (1.47 करोड़ यूरो) की कर धोखाधड़ी मामले में रियल मेड्रिड के स्टार फारवर्ड क्रिस्टियानो रोनाल्डो को जांच मजिस्ट्रेट के सामने गवाही देने का आदेश दिया है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, स्थानीय अभियोजक ने पुर्तगाल की फुटबाल टीम के कप्तान रोनाल्डो पर 2011 से 2014 के दौरान कर चोरी करने का आरोप लगाया था।
चार बार साल के सर्वश्रेष्ठ फुटबाल खिलाड़ी का खिताब जीत चुके 32 वर्षीय रोनाल्डो पर 2011 से 2014 के दौरान कर का भुगतान न करने का आरोप है।
स्थानीय मीडिया के अनुसार, रोनाल्डो 31 जुलाई को मेड्रिड के पोजुएलो डे एलार्कोन में स्थित अदालत में पेश होंगे।
dharmpath.com dharmpath