लालू, नीतीश से मिलने पटना पहुंचे आजाद

नई दिल्ली, 20 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रपति चुनाव पर निर्णय के लिए जद (यू) की बैठक से पहले कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद मंगलवार को पटना पहुंचे, जहां वह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद नेता लालू प्रसाद से राष्ट्रपति चुनाव पर विपक्ष की रणनीति पर चर्चा करेंगे।

कांग्रेस सूत्रों ने कहा कि आजाद पार्टी की राज्य इकाई द्वारा आयोजित एक इफ्तार पार्टी में हिस्सा लेने पटना गए हैं और वह सत्ताधारी जनता दल (युनाइटेड) और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेताओं से मिल सकते हैं।

जद (यू) नेता राष्ट्रपति चुनाव पर पार्टी का रुख तय करने के लिए बुधवार को बैठक करेंगे।

उल्लेखनीय है कि राजग ने बिहार के राज्यपाल रामनाथ कोविंद को अपना उम्मीद बनाया है। कोविंद ने मंगलवार को राज्यपाल पद से इस्तीफा दे दिया।

नीतीश कुमार ने सोमवार को राजग उम्मीदवार के रूप में कोविंद के नाम की घोषणा के बाद उनकी प्रशंसा की थी और कहा था कि वह उनकी उम्मीदवारी को लेकर निजीतौर पर खुश हैं।

कांग्रेस के नेतृत्व वाले 18 राजनीतिक दलों का मोर्चा 22 जून को बैठक करने वाला है, जिसमें राष्ट्रपति चुनाव की रणनीति को अंतिम रूप दिया जाएगा।

लालू प्रसाद के विपक्षी मोर्चा के निर्णय के साथ जाने की संभावना है, लेकिन गैरभाजपा दलों के बीच जद (यू) के रुख को लेकर अनिश्चितता है, क्योंकि नीतीश अपनी अलग राह चुनने के लिए जाने जाते हैं, जैसा कि उन्होंने नोटबंदी के मुद्दे पर किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493