‘कलंक’ की पहले दिन की कमाई 21 करोड़

मुंबई, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिषेक वर्मन की फिल्म ‘कलंक’ ने रिलीज होने के दिन ही 21.60 करोड़ रुपये कमा लिए। इस फिल्म की पहले दिन की कमाई हाल ही में रिलीज हुई ‘केसरी’, ‘गुली ब्यॉय’ और ‘टोटल धमाल’ की तुलना में सबसे ज्यादा है।

निर्माता करण जौहर ने फिल्म का एक पोस्टर ट्विटर पर साझा करते हुए लिखा कि बुधवार को रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले ही दिन 21.60 करोड़ रुपये की कमाई कर ली। उन्होंने आगे लिखा, “जीवंत प्रेम हमेशा जीतता है। ‘कलंक’ पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करनेवाली फिल्म बन गई है।”

कारोबार विशेषज्ञ तरण आदर्श ने ट्वीट किया, “पहले दिन ‘कलंक’ ने 21.60 करोड़ रुपये का कारोबार किया। ‘केसरी’ ने पहले दिन 21.06 करोड़ रुपये का, ‘गुली ब्यॉय’ ने 19.40 करोड़ रुपये का और ‘टोटल धमाल’ ने 16.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। वरुण धवन और आलिया भट्ट अभिनीत ‘कलंक’ ने पहले दिन सबसे ज्यादा कारोबार किया।”

इस फिल्म में संजय दत्त और माधुरी दीक्षित नेने, आदित्य राय कपूर और सोनाक्षी सिन्हा भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493