‘कलर्स’ के लिए कड़वाहट नहीं : कपिल शर्मा

नई दिल्ली, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। हास्य कलाकार-अभिनेता कपिल शर्मा को आगामी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ में लोगों को हंसाते देखा जाएगा, जिसका प्रसारण ‘सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन’ चैनल पर होगा।

कलर्स चैनल के साथ विवाद के बाद वह सोनी पर नया शो लेकर आ रहे हैं। लेकिन कपिल का कहना है कि उनके मन में टेलीविजन चैनल या इसके अधिकारियों के प्रति कोई कड़वाहट नहीं है।

हास्य कलाकार के रूप में लोकप्रिय कपिल ने ‘कलर्स’ पर अपने शो ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ से लोगों का मनोरंजन किया था, लेकिन विभिन्न कारणों से चैनल के अधिकारियों के साथ कपिल का सामंजस्य सही नहीं रहा और उन्होंने यह शो छोड़ दिया।

कपिल अपने अपने नए शो के साथ लोगों को हंसाने आ रहे हैं। उनसे जब ‘कलर्स’ के अधिकारियों के साथ उनके संबंधों के बारे में पूछा गया, तो अभिनेता ने कहा, “ऐसा कुछ नहीं था। वे लोग पेशेवर हैं और उन्हें अपना चैनल जारी रखना है। हमने उनके साथ काम किया, ठीक है और अब हम दूसरे चैनल के साथ काम कर रहे हैं।”

‘किस किस को प्यार करूं’ के अभिनेता कपिल के आगामी शो का प्रसारण 23 अप्रैल से होगा, जिसके पहले मेहमान शाहरुख खान होंगे।

इस शो में कपिल के साथ सुनील ग्रोवर, अली असगर, किकु शारदा, सुमोना चक्रवर्ती और चंदन प्रभाकर भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493