वेब श्रृंखला ‘गर्ल इन द सिटी’ में रजत बरमेचा

मुंबई, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। ‘उड़ान’ से मशहूर हुए रजत बरमेचा आगामी वेब श्रृंखला ‘गर्ल इन द सिटी’ में दिखाई देंगे।

इस श्रृंखला में फैशन उद्योग में अपना करियर बनाने का सपना पूरा करने के लिए मुंबई आने वाली एक लड़की की कहानी दिखाई जाएगी। रजत इस श्रृंखला में एक महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे।

रजत ने एक बयान में कहा, “मैं वेब श्रृंखला की अवधारणा से हमेशा प्रभावित रहा हूं। ऐसे समय में जब युवा हमेशा इंटरनेट पर व्यस्त रहते हैं, मुझे लगता है कि यह आने वाले समय में और ज्यादा लोकप्रिय होगा।”

रजत ने एक बयान में कहा, “इस श्रृंखला में मैं एक आधुनिक और उन्मुक्त विचारों वाले युवक कार्तिक का किरदार निभाऊंगा, जो अपनी बात बेबाकी से कहता है। श्रृंखला की कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ेगी, आप कार्तिक को नायिका का सबसे मजबूत सहारा बनते देंखेंगे।”

श्रृंखला के 13 एपिसोड्स होंगे और यह सबसे पहले फेसबुक पर 28 अप्रैल से शुरू होगा। इसके बाद यह टीवी चैनल बिंदास और यूट्यूब पर प्रसारित किया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493