कलाकारों के बच्चे भी जीना चाहते हैं आम जीवन : सोनाक्षी

मुंबई, 18 दिसम्बर (आईएएनएस)। मशहूर अभिनेता व राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का कहना है कि हर फिल्मी सितारे का बच्चा लोगों की भीड़ से दूर सामान्य जिंदगी जीना चाहता है।

रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्य की किताब ‘स्टैंडिंग ऑन एप्पल बॉक्स’ के लांच अवसर पर सोनाक्षी ने कहा, “फिल्मी सितारों के या मशहूर हस्तियों के बच्चे अक्सर लोगों की भीड़ से घिरे रहते हैं, लेकिन वे भी एक सामान्य जीवना जीना चाहते हैं। मुझे लगता है कि इसमें संतुलन बनाए रखना माता-पिता के लिए महत्वपूर्ण होता है। “

उन्होंने कहा कि उनका बचपन अच्छा गुजरा, लेकिन कुछ मौकों पर जब उन्हें अप्रत्याशित रूप से ज्यादा सुर्खियां मिलीं, जबकि वह सामान्य ही रहना चाहती थीं।

ऐश्वर्य की किताब में मशहूर हस्ती की बेटी होने के खट्टे-मीठे अनुभवों का जिक्र है।

ऐश्वर्य की किताब के लांच अवसर पर सोनाक्षी ने भी अपने बचपन के समय को याद किया। उन्होंने कहा कि एक बार प्रचार के सिलसिले में 14 साल की उम्र में वह भी अपने पिता के साथ गई थीं तो लोग उनका भी ऑटोग्राफ मांगने लगे। उन्हें उस वक्त इतने लोगों से घिर जाना पसंद नहीं आा। उन्हें लगा कि उन्हें वहां नहीं होना चाहिए।

सोनाक्षी ने ऐसी किताब लिखने के लिए ऐश्वर्य का धन्यवाद भी किया। उनका मानना है कि इससे लोगों को फिल्मी सितारों के बच्चों के नजरिए का पता चल सकेगा।

सोनाक्षी फिलहाल फिल्म ‘नूर’ की शूटिंग में व्यस्त हैं।

फिल्म दुनियाभर में 21 अप्रैल, 2017 को रिलीज होने की उम्मीद है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493