‘वर्ल्ड ऑफ जग्गा’ में दिखेगी ‘जग्गा जासूस’ के जीवन की झलक

मुंबई, 18 दिसम्बर (आईएएनएस)। दर्शकों को 20 दिसंबर को ‘द वर्ल्ड ऑफ जग्गा’ के माध्यम से बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जग्गा जासूस’ की पहली झलक देखने का मौका मिलेगा।

फिल्म की टीम से जुड़े एक सूत्र ने कहा, “निर्माता एक विपणन पहल के तौर पर 20 दिसंबर को ‘वर्ल्ड ऑफ जग्गा’ का प्रदर्शन करने जा रहे हैं, जिसमें जग्गा जासूस की जिंदगी से जुड़े रोचक और मजेदार लम्हे दिखाए जाएंगे।”

सूत्र ने कहा कि यह सामग्री अन्य ट्रेलर्स और टीजर्स से अलग होगी।

डिजनी द्वारा निर्मित ‘जग्गा जासूस’ का निर्देशन अनुराग बासु ने किया है। फिल्म में रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ हैं। फिल्म सात अप्रैल, 2017 को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493