कलाकारों को पूरी स्वतंत्रता देते हैं राजकुमार गुप्ता : अमित बिमरोत

मुंबई, 11 फरवरी (आईएएनएस)। नवोदित कलाकार अमित बिमरोत का कहना है कि ‘नो वन किल्ड जेसिका’ और ‘आमिर’ जैसी फिल्में निर्देशित करने वाले निर्देशक राजकुमार गुप्ता जिन कलाकारों के साथ काम करते हैं, उन्हें पूरी स्वंतत्रता देते हैं।

अमित निर्देशक की अगली फिल्म ‘रेड’ में नजर आएंगे, जिसमें अजय देवगन भी हैं।

अमित ने एक बयान में कहा, “यह एक बड़ी चुनौती थी और मैं तनाव में था, लेकिन राज सर के साथ काम करना एक कलाकार के लिए बहुत अद्भुत अनुभव है। जैसे ही आप उन्हें समझने लगते हैं, आप शूटिंग के हर सेकेंड का आनंद लेते हैं। इस बात को लेकर वह बिल्कुल स्पष्ट हैं कि उन्हें क्या चाहिए।”

उन्होंने कहा, “वह कलाकारों को पूरी स्वतंत्रता देते हैं। उनके साथ काम करना सिखाने वाली और प्रेरणादायक प्रक्रिया रही है।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493