असम में ट्रेन की चपेट में आकर 4 हाथी मरे

गुवाहाटी, 11 फरवरी (आईएएनएस)। असम में रेलवे ट्रैक पार करने की कोशिश कर रहे चार हाथियों की तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से कटकर मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए।

गुवाहाटी, 11 फरवरी (आईएएनएस)। असम में रेलवे ट्रैक पार करने की कोशिश कर रहे चार हाथियों की तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से कटकर मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए।

पूर्वोत्तर फ्रंटियर रेलवे (एनएफआर) के प्रमुख जन संपर्क अधिकारी पी.जे. शर्मा ने रविवार को बताया कि यह घटना शनिवार देर रात हुई।

हवाईपुर रेलवे स्टेशन के पास हाथियों का झुंड जब रेलवे ट्रैक पार कर रहा था, तभी वे वहां से गुजर रही गुवाहाटी-शिलचर एक्सप्रेस की चपेट में आ गए, जिससे चार हाथियों की मौके पर ही मौत हो गई।

स्थानीय लोगों का दावा है कि दुर्घटना स्थल एक चिन्हित हाथी कॉरिडोर है।

उन लोगों ने आरोप लगाया कि हाथियों को वहां से गुजरते देख उन्होंने लोको पायलट को ट्रेन की रफ्तार धीमी करने के संकेत देने की कोशिश की थी।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493