कलाम का जन्मदिन घोषित हो विश्व छात्र दिवस : आचार्य

नई दिल्ली, 28 जुलाई (आईएएनएस)। असम व नगालैंड के राज्यपाल पी. बी. आचार्य ने मंगलवार को पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम को श्रद्धांजलि दी और लोगों को स्मरण दिलाते हुए कहा कि कलाम की 79वीं जयंती को विश्व छात्र दिवस के रूप में मनाया जाए।

आचार्य ने एक बयान में कहा, “डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम की 79वीं जयंती को संयुक्त राष्ट्र द्वारा विश्व छात्र दिवस के तौर पर मान्यता देनी चाहिए।” उनका जन्मदिन 15 अक्टूबर को है।

राज्यपाल ने कहा, “वे जहां भी गए वहां छात्रों खासकर बच्चों को पढ़ाने का कोई भी मौका हाथ से नहीं जाने दिया। युवाओं को राष्ट्र के विकास का संकल्प दिलाना उनका जुनून था।”

शिलांग में राजीव गांधी भारतीय प्रबंधन संस्थान में कलाम (83) ‘लाइवेवल प्लानेट’ विषय पर व्याख्यान दे रहे थे, जिस दौरान दिल का दौरा पड़ने से वह अचानक अचेत हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

आचार्य ने कहा, “गरीबी एक चुनौती थी बाधा नहीं। उन्होंने (कलाम) उपलब्धि हासिल की और भारतीयों खासकर युवाओं के आदर्श बने।”

राज्यपाल ने कहा, “भारत को मजबूत, समृद्ध तथा शांतिपूर्ण बनाना दिवंगत आत्मा को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।”

असम व नगालैंड के लोगों की तरफ अलग-अलग बयान में राज्यपाल ने कलाम के निधन पर हार्दिक संवेदना जताई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493