नई दिल्ली, 28 जुलाई (आईएएनएस)। पूर्व राष्ट्रपति ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की अंत्येष्टि तमिलनाडु के रामेश्वरम स्थित उनके पैतृक स्थान पर होगी होगी।
रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता सितांशु कर ने मंगलवार को ट्विटर पर लिखा, “दिवंगत राष्ट्रपति की अंत्येष्टि तमिलनाडु के रामेश्वरम शहर स्थित उनके पैतृक स्थान पर होगी।”
‘मिसाइल मैन’ के नाम से मशहूर कलाम का सोमवार को मेघालय की राजधानी शिलांग में निधन हो गया। वह इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, शिलांग में एक व्याख्यान देते समय अचानक तबीयत बिगड़ने पर गिर पड़े थे। उनका पार्थिव शरीर मंगलवार सुबह वायु सेना के विशेष विमान से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली लाया गया।
dharmpath.com dharmpath