कलाम देश के विकास, कल्याण से जुड़े थे : माणिक सरकार

अगरतला, 28 जुलाई (आईएएनएस)। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक सरकार ने मंगलवार को देश के पूर्व राष्ट्रपति ए.पी.जे अब्दुल कलाम के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने स्वयं को देश के विकास और कल्याण से जोड़ रखा था।

सरकार ने जारी बयान में कहा, “कलाम ने देश के विकास और नागरिकों के कल्याण से स्वयं को जोड़ रखा था। बच्चों और युवाओं के लिए कलाम के मन में विशेष स्थान था।”

त्रिपुरा मंत्रिमंडल ने पूर्व निर्धारित बैठक में शिलांग में सोमवार को कलाम के निधन पर शोक व्यक्त किया।

त्रिपुरा में विपक्षी पार्टी कांग्रेस के नेता सुदीप रॉय बर्मन और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष सुधींद्र दासगुप्ता सहित विभिन्न पार्टियों के नेताओं ने भी कलाम के निधन पर शोक व्यक्त किया।

25 जुलाई, 2002 में देश का राष्ट्रपति बनने के बाद कलाम ने चार अक्टूबर 2002 को अपने पूर्वोत्तर भारत के दौरे के पहले पड़ाव के तहत त्रिपुरा की यात्रा की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493