लॉस एंजेलिस, 14 मार्च (आईएएनएस)। गायिका सिंडी लौपर का कहना है कि उनसे एक बार उनके अध्यापकों ने कहा था कि वह या तो एक मशहूर कलाकार बनेंगी या यूं ही मर जाएंगी।
वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी कारोबारी रसेल सिमन्स के वार्षिक रश हीआर्ट्स शैक्षिक लंच पर सिडी (62) ने कहा कि वह पढ़ाई में असफल रही, लेकिन कला ने उनकी जान बचा ली।
उन्होंने मनोरंजन एजेंसी ‘बैंग शोबिज’ को बताया, “मुझे हाईस्कूल में बहुत चुनौती दी गई थी। मेरे बारे में फेल होने की संभावना सबसे ज्यादा जताई गई थी। मैं फेल हुई भी, लेकिन कला ने मेरी जान बचा ली और जिन कुछ अध्यापकों ने मेरी उस राह को पहचान लिया था, उन्होंने कहा था कि ‘तुम या तो ग्रीनविच विलेज की मशहूर कलाकार बनोगी या यूं ही मर जाओगी।’ मैंने सोचा कि ‘सही में मुझे कला को अपनाना चाहिए।”
सिंडी इस वक्त एक देसी अल्बम रिलीज करने पर काम कर रही हैं।
dharmpath.com dharmpath