क्यूबा के पर्यटन मंत्रालय के मुताबिक, अमेरिका, जर्मनी, फ्रांस, इटली और अर्जेटीना से आने वाले पर्यटकों की संख्या सर्वाधिक रही है।
मंत्रालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक, पर्यटन उद्योग के सभी कर्मचारियों के रोजमर्रा के अथक प्रयासों की वजह से विदेशी पर्यटकों की संख्या में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है।
बयान के मुताबिक, देश के पर्यटन क्षेत्र की कंपनियां सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ा रही हैं और अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों को विशेष सुविधाएं देने के लिए होटलों की क्षमताओं में विस्तार कर रही हैं।
पर्यटन विदेशी मुद्रा कमाने का देश का दूसरा मुख्य स्रोत है।
dharmpath.com dharmpath