लखनऊ में हल्की धूप, पूर्वाचल में रुक-रुककर हो रही बारिश

लखनऊ, 14 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ तथा आसपास के इलाकों में सोमवार को हल्की धूप निकली हुई है। हालांकि पूर्वाचल के कई जिलों में सोमवार सुबह से ही बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने अगले एक दो दिनों तक रुक-रुककर बारिश होने का अनुमान जताया है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, वायुमंडल में कम दबाव की स्थिति बनने की वजह से पूर्वाचल के कई जिलों में सुबह से ही बारिश हो रही है।

पूर्वाचल में गाजीपुर, बलिया, जौनपुर और आजमगढ़ सहित कई जिलों में सुबह से ही हल्की बारिश हो रही है।

विभाग के अनुसार, सोमवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अलावा सोमवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री, कानपुर का 14़.2 डिग्री, गोरखपुर का 15 डिग्री, झांसी का 16.4 डिग्री और इलाहाबाद का 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493