कला में निखार लाना पंसद करती हैं रोजा सैलेजर

लॉस एंजेलिस, 25 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिकी अभिनेत्री रोजा सैलेजर का कहना है कि वह अपनी कला व अभिनय में निखार लाने और प्रोजेक्ट के चरित्र में ढल जाने के लिए नए तरीके तलाशना पसंद करती हैं।

लॉस एंजेलिस, 25 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिकी अभिनेत्री रोजा सैलेजर का कहना है कि वह अपनी कला व अभिनय में निखार लाने और प्रोजेक्ट के चरित्र में ढल जाने के लिए नए तरीके तलाशना पसंद करती हैं।

सैलेजर ने एक बयान में आईएएनएस से कहा, “मैं अभिनय से प्यार करती हूं और मैं नए तरीके तलाशना पसंद करती हूं जिससे मैं अपनी कला में निखार ला सकूं।”

अभिनेत्री जल्द ही जेम्स कैमरून की फिल्म ‘अलिटा बैटल एंजेल’ में नजर आएंगी जो भारत में अमेरिका से ठीक एक सप्ताह पहले आठ फरवरी को रिलीज होगी। फॉक्स स्टार स्टूडियोज फिल्म को भारत में रिलीज करेगी।

रॉबर्ट रोड्रिगुएज निर्देशित फिल्म को कैमरून ने जॉन लैंडो के साथ अपने लाइटस्टॉर्म एंटरटेनमेंट बैनर के तले निर्मित किया है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493