श्रीनगर, 25 जनवरी (आईएएनएस)। श्रीनगर और कश्मीर घाटी के अन्य स्थानों पर शुक्रवार को हल्की बर्फबारी हुई। वहीं, मौसम विभाग ने जम्मू एवं कश्मीर के मौसम में सुधार का पूर्वानुमानव्यक्त किया है।
श्रीनगर, 25 जनवरी (आईएएनएस)। श्रीनगर और कश्मीर घाटी के अन्य स्थानों पर शुक्रवार को हल्की बर्फबारी हुई। वहीं, मौसम विभाग ने जम्मू एवं कश्मीर के मौसम में सुधार का पूर्वानुमानव्यक्त किया है।
श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.3 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। वहीं, पहलगाम में शून्य से 6.1 डिग्री नीचे और गुलमर्ग में शून्य से 10 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।
लद्दाख के लेह कस्बे में न्यूनतम तापमान शून्य से 12.9 डिग्री नीचे दर्ज किया गया और कारगिल शून्य से 19.8 डिग्री कम तापमान के साथ सबसे ठंडा रहा।
जम्मू में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री, बटोटे में शून्य से 1.2 डिग्री नीचे, बनिहाल में शून्य से 1.4 डिग्री नीचे और भदरवाह में शून्य से 0.8 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath