कला-संस्कृति को राजनीति से दूर रखें : गुलाम अली

नई दिल्ली, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। पाकिस्तान के दिग्गज गजल गायक गुलाम अली ने भारत एवं पाकिस्तान की सरकार तथा लोगों से कला और संस्कृति को राजनीति से दूर रखने का आग्रह किया।

नई दिल्ली, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। पाकिस्तान के दिग्गज गजल गायक गुलाम अली ने भारत एवं पाकिस्तान की सरकार तथा लोगों से कला और संस्कृति को राजनीति से दूर रखने का आग्रह किया।

अली (75) ने आईएएनएस को दिए साक्षात्कार में कहा, “कला और संस्कृति को राजनीति से दूर रखा जाना चाहिए। सभी को केवल वही चीजें करनी चाहिए, जो दोनों देशों के रिश्तों के लिए अच्छी हो।”

हाल ही में अली का दिल्ली में ‘घर वापसी’ के संगीत लांच के लिए आयोजित किया जाने वाला समारोह एक हिंदू संगठन द्वारा विरोध प्रदर्शन के कारण रद्द कर दिया गया।

इस विरोध प्रदर्शन में दिग्गज गजल गायक के खिलाफ नारे भी लगाए गए।

प्रदर्शनकारियों की आलोचना करते हुए अली ने कहा कि लोगों को पड़ोसी देशों के बीच अच्छे संबंध रखने की कोशिश करनी चाहिए।

पिछले कुछ माह से अली को भारत में समाज के कुछ क्षेत्रों से विरोध का सामान करना पड़ रहा है। मुंबई में आयोजित होने वाले उनके कांसर्ट को शिवसेना के विरोध प्रदर्शन के कारण रद्द कर दिया गया।

बी.आर. चोपड़ा की फिल्म ‘निकाह’ में ‘चुपके-चुपके रात दिन’ गीत से बॉलीवुड में पहचान बनाने वाले गजल गायक ने कहा कि उनके शो और कांसर्ट के बार-बार रद्द होने के कारण उनके प्रशंसक काफी निराश हैं।

अली ने कहा कि संगीत की कोई सीमा नहीं होती और इस तरह के अवरोध सही नहीं हैं।

उन्होंने कहा, “मुझे इस बारे में कुछ सही नहीं लग रहा और आशा है कि यह जल्द ही ठीक हो जाएगा। मेरे प्रशंसक मुझसे बेहद प्यार करते हैं और यही कारण है कि मैं यहां बार-बार आना पसंद करता हूं।”

लोगों से बेबुनियाद नारों और बयानों को रोकने की अपील करते हुए अली ने कहा, “अगर आप एक दूसरे के देश के बारे में बोलना चाहते हैं, तो ऐसी अच्छी बातें बोलें, ताकि दोनों देशों को फायदा हो। भारत और पाकिस्तान के लोगों को दर्द देने वाली बातें कहना बिल्कुल सही नहीं है।”

सुहैब इलयासी निर्देशित फिल्म ‘घर वापसी’ से अली अपने अभिनय करियर की शुरुआत भी कर रहे हैं।

‘घर वापसी’ सांस्कृतिक पहचान के भंवर में फंसे एक परिवार की कहानी है, जिसे कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है और घर वापसी के दौरान सांस्कृतिक विरोधाभास का सामना करने में वह असमर्थ है।

अली से जब और अधिक फिल्मों में अभिनय करने के बारे में पूछा गया तो, उन्होंने कहा, “मैं एक अभिनेता नहीं हूं। मेरा काम गाना है। यह फिल्म मैंने इलयासी के कहने पर की। मेरी ऐसी कोई योजना नहीं है। मैं आगे फिल्मों में काम नहीं करूंगा।”

गजल गायक ने हालांकि इलयासी के फिल्म में काम करने के अनुभव को अच्छा बताया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493