बान पेरिस समझौते के लिए जी20 प्रेजीडेंसी के समर्थन से खुश

यह बयान गुरुवार को चीन के गुआंग्झू में जी20 शेरपा बैठक में जारी किया गया। इसमें पेरिस समझौते को जल्द से जल्द लागू करने पर जोर दिया गया।

बान के प्रवक्ता की ओर से जारी बयान के अनुसार, “संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने वैश्विक सहयोग, जलवायु परिवर्तन पर महत्वाकांक्षी राष्ट्रीय कार्ययोजना को बढ़ावा देने के लिए चीन के निरंतर मजबूत नेतृत्व को धन्यवाद दिया।”

बयान के मुताबिक, “पेरिस समझौते पर 22 अप्रैल को 130 से अधिक देशों द्वारा हस्ताक्षर करने की प्रतिबद्धता को लेकर बान काफी उत्साहित हैं। वह सभी अन्य देशों से भी इस हस्ताक्षर समारोह से जुड़ने का आग्रह कर रहे हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493