आवेदकों को पपीता, आम, जामून, नीबू, अमरूद, कटहल आदि फलदार पौधे दिए गए। ज्ञातव्य है कि मानसून सत्र में जिला प्रशासन द्वारा वृहद स्तर पर पौधरोपण का कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में लोगों को निशुल्क फलदार पौधों का वितरण किया जा रहा है।
जनदर्शन में कलेक्टर ओ.पी. चौधरी जिले के विभिन्न हिस्सों से आए लोगों से रू-ब-रू हुए। कलेक्टर ने आवेदकों की विभिन्न मांगों और शिकायतों को सुना तथा प्राप्त आवेदनों का गंभीरता से त्वरित निराकरण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए। कलेक्टर ओपी चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को आवास उपलब्ध कराया जा रहा है। जिन हितग्राहियों के नाम छूट गए हैं ऐसे हितग्राहियों का नाम ग्राम सभा में प्रस्ताव पारित कर भेजा जाना चाहिए। जनदर्शन में कुल 33 आवेदन प्राप्त हुए है।
dharmpath.com dharmpath