कवानी के साथ करार की संभावना नहीं : जुवेंटस सीईओ

तुरिन (इटली), 27 अप्रैल (आईएएनएस)। जुवेंटस क्लब के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जियुसेप्पे मारोटा ने कहा कि पेरिस सेंट जर्मेन के फारवर्ड खिलाड़ी एडिन्सन कवानी के साथ करार की कोई संभावना नहीं है।

मारोटा ने यह भी कहा कि इटली के इस फुटबाल क्लब के पास कई युवा फारवर्ड खिलाड़ी हैं।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, मारोटा ने रेडियो चैनल ‘किस किस नपोली’ को मंगलवार को बताया कि कवानी के साथ करार इस वक्त पर संभव नहीं है, क्योंकि जुवेंटस के पास पाउलो देबाला, अल्वारो मोराटा, सिमोन जाजा और मारियो मांडजुकिक जैसे कई फारवर्ड खिलाड़ी हैं।

जुवेंटस के सीईओ ने बताया कि उनकी इस करार में अभी कोई रुचि नहीं है।

मारोटा ने यह भी स्पष्ट किया कि उरुग्वे के डिफेंडर मार्टिन काकरेस जिसके साथ भी चाहें करार कर सकते हैं, क्योंकि उनका क्लब के साथ अनुबंध जून में पूरा हो जाएगा।

सेरी ए लीग में जुवेंटस के प्रदर्शन से सीईओ काफी खुश हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493