मुंबई, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। चोट की वजह से इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के नौवें संस्करण से बाहर हुए मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा की जगह वेस्टइंडीज के जेरेम टेलर को टीम में शामिल किया गया है।

मलिंगा घुटने में लगी चोट के कारण टीम से बाहर हैं। उन्होंने 2009 में आईपीएल से जुड़ने के बाद 98 मैच खेले हैं।
आईपीएल ने बुधवार को एक बयान में कहा, “कागजी कार्यवाही के बाद टेलर टीम के लिए उपलब्ध रहेंगे। इससे पहले वह किंग्स इलेवन पंजाब और पुणे की फ्रेंचाइजी टीमों के साथ खेल चुके हैं।”
dharmpath.com dharmpath