डॉर्टमंड के कप्तान हमेल्स जा सकते हैं म्यूनिख

बर्लिन, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। जर्मनी के फुटबाल क्लब बोरुसिया डॉर्टमंड के लिए खेलने वाले जर्मनी के फुटबाल खिलाड़ी मैट्स हमेल्स अपने प्रतिद्वंदी क्लब बायर्न म्यूनिख से जुड़ सकते हैं। यह बात दोनों क्लबों के अधिकारियों ने कही है।

बायर्न के अध्यक्ष कार्ल हेंज रुम्मेनिगे ने मंगलवार को कहा, “मैं डॉर्टमंड के महाप्रबंधक हेन्स जोएचिम द्वारा कही गई बात कि मैट्स बार्यन का रुख कर सकते हैं, की पुष्टि करता हूं।”

उन्होंने कहा, “हमें इस बात का ध्यान रखना होगा कि उनका हमारे साथ अनुबंध हुआ है। मैं पिछले दो साल में डॉर्टमंड के साथ बने अच्छे संबंधों को बदलना नहीं चाहता।”

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, डॉर्टमेंट के साथ हमेल्स का अनुंबध 2017 तक का है जबकि खबरों के मुताबिक उन्हें चार सत्र के लिए खरीदने के लिए 3.39 करोड़ डालर का प्रस्ताव रखा गया है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493